यूके के मिलियनेयर ने लग्ज़री कॉम्पलेक्स को ध्वस्त होने से बचाने के लिए बेंटले से जाम की सड़क
यूके के मिलियनेयर ग्राहम वाइल्डिन ने 'यूके की सबसे बड़ी मानव गुफा' को ध्वस्त होने से बचाने के लिए बेंटले व लग्ज़री कारों से सड़क जाम कर दी है। ग्राहम ने बिना अनुमति 2014 में घर के पीछे सिनेमा, स्क्वैश कोर्ट और प्राइवेट कसीनो से सुसज्जित लग्ज़री कॉम्पलेक्स बनवाया था जिसे 10 मार्च तक गिराने का आदेश दिया गया था।