यूके ने 'यात्रा के लिए बहुत खतरनाक' देशों की सूची में पाकिस्तान को किया शामिल: रिपोर्ट
जियो न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, यूके के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ने पाकिस्तान को 'यात्रा के लिए बहुत खतरनाक' देशों की सूची में शामिल किया है। एफसीडीओ की सूची में वैसे क्षेत्र शामिल हैं जहां अपराध, युद्ध, आतंकवाद, बीमारी, प्राकृतिक आपदाएं और मौसम संबंधी परेशानियां होने का जोखिम है। बकौल रिपोर्ट, सूची में 24 देश शामिल हैं।