यूके ने रूसी अरबपति और पूर्व डिप्टी पीएम की संपत्ति की फ्रीज़, लगाए यात्रा प्रतिबंध
यूके सरकार ने दो रूसी कुलीनों पर तत्काल नए प्रतिबंधों की घोषणा की है जिसमें पूर्ण संपत्ति फ्रीज़ और यात्रा प्रतिबंध शामिल हैं। इनमें आर्सेनल एफसी के पूर्व अरबपति शेयरधारक अलीशैर उस्मानोव और रूस के पूर्व उप-प्रधानमंत्री इगोर शुवालोव शामिल हैं। बकौल सरकार, "पुतिन के सहयोगी अब ब्रिटेन में अपने लाखों के बंगलों समेत महत्वपूर्ण संपत्तियों को खो बैठे हैं।"