यूके में 900 साल पुराना कासल ₹100 करोड़ में बिक्री के लिए रखा गया
यूके के कंब्रिया काउंटी में 900 साल पुराना एक कासल £9.5 मिलियन (तकरीबन ₹100 करोड़) में बिक्री के लिए रखा गया है। तकरीबन 29,000 स्क्वेयर फीट में फैले और 20 बेडरूम वाले इस कासल को 2013 में एक होटल में तब्दील कर दिया गया था जिसमें से 7,750 स्क्वेयर फीट इसकी मालकिन के लिए छोड़ दिया गया था।