यूके में आयोजित म्यूज़िक फेस्टिवल में 4,700 लोग हुए कोविड-19 संक्रमित
इंग्लैंड (यूके) के कॉर्नवॉल में 11 से 15 अगस्त के बीच आयोजित बोर्डमास्टर्स म्यूज़िक ऐंड सर्फिंग फेस्टिवल में करीब 4,700 लोग कोविड-19 संक्रमित हुए। हालांकि, स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि मानसिक लाभ को देखते हुए उन्हें इस फेस्टिवल को मंज़ूरी देने पर कोई पछतावा नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी मामला जानलेवा बीमारी में तब्दील नहीं हुआ।