यूके में एक ही समय पर प्रेग्नेंट हैं 4 बहनें, तस्वीर आई सामने
यूके में एक ही समय पर 4 बहनें गर्भवती हैं जिनकी तस्वीर सामने आई है। 29-वर्षीय कायले स्टीवर्ट व 35-वर्षीय उनकी बहन जे. गुडविली इसी महीने बच्चे को जन्म देंगी जबकि 41-वर्षीय केरी-एन थॉम्सन और 24-वर्षीय एमी गुडविली अपनी गर्भावस्था के शुरुआती चरण में हैं। क्रिसमस से पहले उनके परिवार में बच्चों की संख्या 4 से बढ़कर 8 हो जाएगी।