यूके में गर्भवती महिला को सबवे के सैंडविच में मिला चाकू; तस्वीरें कीं शेयर

सफेक (यूके) में सबवे के सैंडविच में धारदार चाकू मिलने पर गर्भवती महिला ने माफी की मांग की है। सबवे के प्रवक्ता ने कहा, "सभी ग्राहकों का स्वास्थ्य व सुरक्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है…फ्रैंचाइज़ी ओनर्स से खाद्य सुरक्षा मानक सुनिश्चित रखने की अपेक्षा की जाती है।" बकौल प्रवक्ता, जानकारी मिलने पर टीम ने महिला से माफी मांग ली थी।

Load More