यूके में पीएम सुनक और शाही परिवार पर नस्लीय टिप्पणी करने वाले 5 पूर्व पुलिसकर्मी दोषी करार
भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्कल, शाही परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों के खिलाफ 'अत्यधिक नस्लीय टिप्पणी' करने को लेकर यूके में 5 पूर्व पुलिसकर्मियों को दोषी करार दिया गया है। इन सभी आरोपियों ने एक संदेश के ज़रिए नस्लीय टिप्पणी की थी जिसके बाद उन्हें रिटायर कर दिया गया था।