यूके में पोस्ट किए जाने के करीब 30 साल बाद मिला खत; भेजने वाले व रिसीवर की हो गई है मौत
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यूके में एक 60-वर्षीय शख्स जॉन रेनबो को 1995 में पोस्ट किया गया एक पत्र मिला है। उन्होंने बताया कि खत इस मकान के पिछले मालिक के नाम भेजा गया था जिसमें 1880 के दशक की परिवार की बातें लिखी हैं। गौरतलब है कि इसे भेजने वाले और रिसीवर दोनों की मौत हो चुकी है।