यूके में मसाज पार्लर चलाने वाले भारतीय मूल के शख्स ने महिलाओं का किया रेप, हुई 18 साल की जेल
लंदन में मसाज पार्लर चलाने वाले भारतीय मूल के 50-वर्षीय रघु सिंगमनेनी को 4 महिलाओं का रेप करने को लेकर 18 साल जेल की सज़ा हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह महिलाओं को पार्लर में काम देने के लिए जॉब ऐप पर विज्ञापन देता था। बकौल पुलिस, इसके बाद वह मिलने का समय तय कर उनका यौन शोषण करता था।