यूके में महिला ने 2 करोड़ में एक बार पैदा होने वाले एक जैसे 3 बच्चों को जन्म दिया
नॉटिंघम (यूके) में पहली बार मां बनी ज़हरा अमीराबादी नामक 28-वर्षीय महिला ने 2 करोड़ में एक बार पैदा होने वाले एक जैसे 3 बच्चों को जन्म दिया है। उन्होंने दिसंबर-2021 में 3 बेटियों रोया, अदीना और सेफिया को जन्म दिया था जिन्हें स्पॉन्टेनियस आइडेंटिकल ट्रिपलेट कहा जा रहा है। रोया-अदीना की नाल एक जबकि सेफिया की नाल अलग थी।