यूके में मिला हड्डी को काटने में सक्षम 'डायनासोर जैसा' कछुआ
यूके के कम्ब्रिया की एक झील से निकाले गए ऐलिगेटर स्नैपिंग टर्टल (एक प्रकार के कछुए) की तस्वीर जारी की गई है। यह जीव आमतौर पर दक्षिणी अमेरिका के दलदलों और नदियों में पाया जाता है। नुकीली पीठ (खोल) होने के कारण इन्हें 'डायनासोर जैसा कछुआ' भी कहा जाता है और इनके काटने से हड्डी आसानी से टूट जाती है।