यूके में वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर रेल कर्मचारी हड़ताल पर
यूके में वेतन में बढ़ोतरी करने की मांग को लेकर रेल कर्मचारी हड़ताल पर हैं। रेल सेवाओं का समन्वय करने वाले 'नेटवर्क रेल' ने कहा है कि रेल सेवाओं में रविवार तक कमी रहेगी। ट्रेनें बहुत व्यस्त होंगी और उनका परिचालन देर से शुरू होकर जल्दी खत्म हो सकता है जबकि कुछ जगहों पर सेवाएं पूरी तरह से बाधित रहेंगी।