यूके में शख्स ने एप्पल की वेबसाइट से ऑर्डर किया आईफोन 15 प्रो मैक्स, मिला एंड्रॉयड फोन
यूके के एक शख्स ने दावा किया है कि एप्पल की वेबसाइट से आईफोन 15 प्रो मैक्स ऑर्डर करने पर उसे एंड्रॉयड फोन मिला। शख्स ने बताया, "मैंने बॉक्स खोला और स्क्रीन प्रोटेक्टर नोटिस किया...जब मैंने ऑन किया तो इसकी सेटअप प्रक्रिया बहुत ही खराब थी...और मुझे तुरंत समझ आ गया कि यह आईफोन की कॉपी में एंड्रॉयड डिवाइस है।"