यूके में शू पॉलिश बेचना बंद करेगा किवी, कहा- बहुत कम लोग पॉलिश कर रहे जूते
दुनिया के 50% शू पॉलिश प्रोडक्ट्स का उत्पादन करने वाले किवी ने कहा है वह यूके में अपने प्रोडक्ट्स नहीं बेचेगा। कंपनी ने कोविड-19 के कारण वर्किंग स्टाइल में बदलाव और कैज़ुअल फुटवियर की बढ़ती मांग को इसका कारण बताया। बकौल कंपनी, काफी कम लोग जूतों को पॉलिश करते हैं क्योंकि कैज़ुअल शू में पॉलिश की ज़रूरत नहीं होती है।