यूके में ₹146 लाख का जुर्माना भरने के लिए नीरव मोदी हर माह ले रहा ₹10 लाख का कर्ज़: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगोड़े नीरव मोदी ने यूके की कोर्ट से कहा है कि £150,247 (₹146 लाख) का जुर्माना भरने के लिए उसके पास पैसे नहीं हैं। बकौल नीरव, वह हर महीने £10,000 (₹9.8 लाख) का कर्ज़ ले रहा है। अदालत ने उसे अपने प्रत्यर्पण की अपील की लागत भरने का आदेश दिया था जो अब तक बकाया है।