यूके सरकार ने उनके भारत में प्रत्यर्पण का आदेश दिया है: माल्या व नीरव मोदी पर यूके के पीएम
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी व विजय माल्या के प्रत्यर्पण संबंधी सवाल पर कहा है, "मैं बिल्कुल स्पष्ट करना चाहता हूं...हम उन लोगों को स्वीकार नहीं करते हैं जो भारतीय कानून से बचने के लिए हमारी कानूनी प्रणाली का इस्तेमाल करना चाहते हैं।" उन्होंने कहा, "...यूके सरकार ने उनके (भारत में) प्रत्यर्पण का आदेश दिया है।"