यूके से कोहिनूर हीरा वापस लाने के लिए भारत लॉन्च करेगा राजनयिक अभियान: रिपोर्ट
ब्रिटिश अखबार 'द टेलीग्राफ' की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत एक राजनयिक अभियान शुरू करेगा जिसके तहत यूके से कोहिनूर हीरा और अन्य हज़ारों औपनिवेशिक कलाकृतियों को स्वदेश लाए जाने की मांग की जाएगी। 105 कैरेट का यह हीरा ईस्ट इंडिया कंपनी अपने साथ ले गई थी और यूके की दिवंगत महारानी विक्टोरिया को भेंट कर दिया था।