यूके से भारत आ रहे प्लेन में शख्स को 2 बार आया हार्ट अटैक, उसमें मौजूद डॉक्टर ने बचाई जान
यूके से भारत आ रही फ्लाइट में एक शख्स को 2 बार हार्ट अटैक आया और प्लेन में मौजूद भारतीय मूल के डॉक्टर विश्वराज वेमाला ने उसकी जान बचाई। डॉक्टर वेमाला ने कहा कि उन्हें शख्स को होश में लाने में लगभग एक घंटे का समय लगा था लेकिन होश में आने के बाद उसे दूसरा अटैक आ गया।