यूक्रेन अपना विसैन्यीकरण करे वरना रूसी सेना इसका समाधान करेगी: रूस के विदेश मंत्री
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने मंगलवार को समाचार एजेंसी 'तास' से कहा, "यूक्रेन को अपना विसैन्यीकरण व खुद को नाज़ीवाद के प्रभाव से मुक्त करना चाहिए वरना रूसी सेना इस मुद्दे का समाधान करेगी।" उन्होंने कहा, "हम पश्चिम में अपने विरोधियों को यूक्रेन संकट और बढ़ाने के खतरों के बारे में चेतावनी देते रहते हैं।"