यूक्रेन की गणितज्ञ मैरीना वियाज़ोवस्का को फिल्ड्स मेडल से किया जाएगा सम्मानित
यूक्रेन की गणितज्ञ मैरीना वियाज़ोवस्का को मंगलवार को प्रतिष्ठित फिल्ड्स मेडल से सम्मानित करने की घोषणा की गई। उनके साथ 3 और लोगों को यह सम्मान दिया जाएगा। वियाज़ोवस्का ने एक समान गोलों को अष्ट आयामी ढांचे में बहुत ही सघन अवस्था में रखने की दिशा में कार्य किया है। फिल्ड्स मेडल को गणित का नोबेल पुरस्कार माना जाता है।