यूक्रेन की रक्षा के लिए ₹1,477 अरब की सहायता देगा जी-7: जर्मन वित्त मंत्री का दावा
जर्मन वित्त मंत्री क्रिश्चियन लिंडनर ने दावा किया है कि यूक्रेन की रक्षा संबंधी प्रयासों के लिए जी-7 $19 बिलियन (₹1,477 अरब) से अधिक की सहायता देने पर सहमति जताई है। ब्लूमबर्ग टेलीविजन को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा, "रूसी आक्रमण का विरोध करने वाले यूक्रेनी...न केवल अपना बचाव कर रहे हैं, बल्कि वे हमारे मूल्यों की...रक्षा कर रहे हैं।"