यूक्रेन के 4 इलाकों को रूस में मिलाने वाले विधेयक पर राष्ट्रपति पुतिन ने किए हस्ताक्षर
यूक्रेन के 4-क्षेत्रों (डोनेत्स्क, लोगांस्क, खेरसॉन और ज़ापरोशिया) के रूस में विलय को मंज़ूरी देने वाले विधेयक पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को हस्ताक्षर कर दिए। इसके साथ ही रूस ने औपचारिक रूप से यूक्रेन के 15% से अधिक हिस्से पर कब्ज़ा कर लिया। इन क्षेत्रों में जनमत संग्रह के बाद रूस ने इनके विलय की घोषणा की थी।