यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में सेवा देने से बचने के लिए रूसी रैपर ने की खुदकुशी
'वॉकी' नाम से लोकप्रिय 27-वर्षीय रूसी रैपर इवान वितालिएविच पेतुनिन ने एक इमारत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल, पेतुनिन का नाम यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में लड़ने के लिए प्रस्तावित था और मरने से पहले उसने एक वीडियो में कहा था, "मैं किसी की हत्या का पाप अपने सिर नहीं लेना चाहता...मैं हत्या के लिए तैयार नहीं हूं।"