यूक्रेन के छात्रों ने तबाह हो चुकीं इमारतों में कराया ग्रैजुएशन फोटोशूट; तस्वीरें वायरल
युद्धग्रस्त यूक्रेन में हाई स्कूल के छात्रों के एक ग्रुप ने तबाह हुईं इमारतों में अपना ग्रैजुएशन फोटोशूट कराया है। स्टैनिस्लाव सेनिक द्वारा खींची गईं तस्वीरें वायरल हो गई हैं। 25-वर्षीय फोटोग्राफर ने न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि पहली बार युद्ध का सदमा झेलने के बाद वह छात्रों की 'बहुत महत्वपूर्ण कहानी' को कैमरे में कैद करना चाहते थे।