यूक्रेन के पड़ोसी देशों से आज 1,314 भारतीयों को निकाला गया; अब तक 17,400+ लौटे देश
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया है कि 'ऑपरेशन गंगा' के तहत यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 7 विशेष विमान द्वारा सोमवार को 1,314 भारतीयों को एयरलिफ्ट किया गया। मंत्रालय के अनुसार, अब तक 17,400 से अधिक भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। भारतीय वायुसेना ने ऑपरेशन गंगा के तहत 2,056 नागरिकों को वापस लाने के लिए 10-उड़ानें भरी थीं।