यूक्रेन के बंदी बनाए गए सैनिकों के माथे पर चाकू से बनाए गए नाज़ी चिह्न, तस्वीरें आईं सामने
रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच रूसी सैनिकों ने कथित तौर पर बंदी बनाए गए यूक्रेनी सैनिकों के माथे पर नाज़ी चिह्न बनाए। रूसी कैद से घर लौटे एक यूक्रेनी सैनिक ने बताया कि एक रूसी सैनिक ने उन पर फासीवादी होने का आरोप लगाकर नाज़ी चिह्न उकेर दिया। डॉक्टर ने बताया कि इसे बनाने के लिए चाकू का इस्तेमाल किया गया।