यूक्रेन के बच्चों की मदद के लिए 2022 में जीतने वाली पुरस्कार राशि दान करेंगे ऐंडी मरे
ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी ऐंडी मरे ने कहा है कि वो 2022 में टेनिस टूर्नामेंट्स से होने वाली कमाई को युद्ध से पीड़ित यूक्रेनी बच्चों के लिए दान देंगे। मरे ने कहा, "यूक्रेन में बढ़ते संघर्ष से 75 लाख से अधिक बच्चे खतरे में हैं।" उन्होंने कहा, "तत्काल चिकित्सा आपूर्ति करने में मदद के लिए...यूनिसेफ के साथ काम कर रहा हूं।"