यूक्रेन के मारियोपोल के पास देखी गईं 200 और सामूहिक कब्रें, सैटेलाइट तस्वीर आई सामने

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी फर्म मैक्सार टेक्नोलॉजीज़ ने एक सैटेलाइट तस्वीर शेयर कर दावा किया है कि मारियोपोल (यूक्रेन) के पास 200 और सामूहिक कब्रें देखी गई हैं। स्थानीय अधिकारियों ने रूस पर मारियोपोल के बाहर मानहश में 9,000 यूक्रेनी नागरिकों को दफनाने का आरोप लगाया है। दरअसल, रूस ने मारियोपोल की लड़ाई में जीत का दावा किया था।

Load More