यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की हत्या की साज़िश को लेकर महिला को किया गया गिरफ्तार
यूक्रेनी सुरक्षा सेवा एसबीयू ने राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की की हत्या की साज़िश को लेकर एक महिला को गिरफ्तार किया है। एसबीयू ने कहा कि रूस को खुफिया जानकारी देने की कोशिश के दौरान महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। बकौल एसबीयू, राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की की मिकोलाइव क्षेत्र की यात्रा के बारे में महिला खुफिया जानकारी इकट्ठा कर रही थी।