यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, मांगी मानवीय मदद
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दवाइयों और मेडिकल इक्विपमेंट सहित अतिरिक्त मानवीय मदद मांगी है। यूक्रेन के विदेश मामलों की पहली उप-मंत्री एमीने जाफरोवा ने केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी को ज़ेलेंस्की का यह पत्र दिया। इससे पहले 2022 में ज़ेलेंस्की ने फोन पर प्रधानमंत्री मोदी को मानवीय मदद देने के लिए धन्यवाद दिया था।