यूक्रेन के राष्ट्रपति ने देशद्रोह के आरोप में 2 शीर्ष अधिकारियों को बर्खास्त किया
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने रविवार को देशद्रोह के आरोप में सुरक्षा प्रमुख इवान बकानो और प्रॉसिक्यूटर जनरल (महाभियोजक) इरीना वेनेडिक्टोवा को बर्खास्त कर दिया। बकौल ज़ेलेंस्की, कानून प्रवर्तन अधिकारियों के खिलाफ देशद्रोह के 651 मामले सामने आए हैं और करीब 60 से अधिक कर्मचारी, रूस के कब्ज़े वाले क्षेत्रों में यूक्रेन के खिलाफ काम कर रहे थे।