यूक्रेन के विदेश मंत्री ने दुनिया से रूस को पूरी तरह से अलग-थलग करने की अपील की
रूस के साथ युद्ध के बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने दुनिया से जल्द-से-जल्द कदम उठाने की अपील की है। कुलेबा ने इसके लिए 'क्या करना चाहिए' की सूची जारी की और कहा कि रूस पर तुरंत विनाशकारी प्रतिबंध लगाने चाहिए, रूस को हर तरीके से अलग-थलग कर देना चाहिए और यूक्रेन को हथियार/आर्थिक/मानवीय सहायता दी जानी चाहिए।