यूक्रेन के साथ युद्ध का रूस-भारत संबंध समेत पूरी दुनिया पर पड़ेगा असर: रूस
भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा है, "रूस-यूक्रेन संकट का रूस-भारत संबंध समेत पूरी दुनिया पर असर पड़ेगा…इसका असर किस हद तक दिखेगा...अभी नहीं कहा जा सकता है।" उन्होंने कहा, "प्रतिबंधों के कारण लेनदेन और वित्तीय सहयोग की संभावनाओं पर असर पड़ सकता है।" गौरतलब है कि अमेरिका समेत कई अन्य देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं।