यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस ने किन हथियारों का किया इस्तेमाल?
एपी के अनुसार, यूक्रेन के साथ युद्ध में रूसी सेना ने युद्धक विमान, टैंक, हॉवित्ज़र और कैलिबर क्रूज़ मिसाइलों का इस्तेमाल किया है। बकौल एपी, रूसी सेना ने इस्कंदर मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया है जिसकी मारक क्षमता 500 किलोमीटर तक है। वहीं, यूक्रेनी अधिकारियों ने रूस पर क्लस्टर बम और थर्मोबैरिक बमों के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया है।