यूक्रेन को मानवीय सहायता देने के लिए हम भारत के आभारी हैं: यूक्रेन के राजदूत
भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने मंगलवार को विदेश मंत्रालय के साथ हुई बैठक के बाद कहा, "यूक्रेन को मानवीय सहायता देने के लिए हम भारत के आभारी हैं।" उन्होंने कहा, "मुझे विदेश सचिव द्वारा आश्वासन दिया गया था कि यूक्रेन को अधिकतम मानवीय सहायता मिलेगी।" वहीं, पोलिखा ने भारतीय छात्र की मौत पर संवेदना व्यक्त की।