यूक्रेन द्वारा पुतिन की हत्या की कथित कोशिश के बाद वीडियो में क्रेमलिन पर दिखा धुएं का गुबार
रूसी सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति कार्यालय) के ऊपर धुएं का गुबार दिख रहा है। यह वीडियो क्रेमलिन के सामने रहने वालों के एक ग्रुप में पोस्ट किया गया था। दरअसल, रूस ने बुधवार को दावा किया कि यूक्रेन ने ड्रोन हमले में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश की थी।