यूक्रेन की सेना ने गुरुवार को कहा कि उसके सैनिकों ने एक दिन के अंदर रूस के 800 सैनिकों को मारा है। यूक्रेन ने बताया कि उसने एक दिन में रूस के एक विमान, एक हेलीकॉप्टर और तीन टैंकों को नष्ट किया है। इसके अलावा यूक्रेन ने रूसी हमले में मारे गए अपने नागरिकों का आंकड़ा भी जारी किया।