यूक्रेन ने किया रूस के 50 सैनिकों व एक और विमान को मार गिराने का दावा
यूक्रेन के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ के मुताबिक, रूस द्वारा सैन्य अभियान शुरू करने के बाद शैसतिया क्षेत्र में यूक्रेनी सेना द्वारा लगभग 50 रूसी सैनिक मारे गए हैं। यूक्रेन के मुताबिक, उसने क्रामाटोर्स्क क्षेत्र में एक और रूसी विमान को मार गिराया है और खार्किव के पास रूसी सैनिकों के चार टैंकों को जला दिया गया है।