यूक्रेन ने किया रूसी तेल डिपो पर ड्रोन अटैक, लगी भीषण आग
रूसी अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेन ने शुक्रवार को रूस के तेल डिपो पर ड्रोन अटैक किया जिसके बाद 1.6 मिलियन गैलन क्षमता वाले चार तेल भंडार में भीषण आग लग गई। एक अधिकारी के अनुसार, वायुसेना ने यूक्रेन सीमा से लगे क्षेत्र में दो यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया था। गौरतलब है, यूक्रेन-रूस के बीच 2022 से युद्ध जारी है।