यूक्रेन ने चर्नोबिल परमाणु संयंत्र में बिजली कटौती के बाद रेडिएशन लीक के खतरे की दी चेतावनी
यूक्रेनी कंपनी एनर्जोऐटम ने कब्ज़े वाले चर्नोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र से रेडिएशन लीक के खतरे की चेतावनी दी है क्योंकि संयंत्र इस्तेमाल हुए परमाणु ईंधन को बिजली कटौती के कारण ठंडा नहीं कर सकता। बकौल एनर्जोऐटम, "रेडियोऐक्टिव क्लाउड...हवा के ज़रिए...बेलारूस...रूस...और...अन्य यूरोपीय क्षेत्रों में...जा सकते हैं।" यूक्रेन ने रूस से बिजली लाइन सुधारने के लिए अस्थाई सीज़फायर की अपील की है।