यूक्रेन ने ब्लैक सी में स्नेक आइलैंड के ऊपर फिर से फहराया अपना झंडा, तस्वीर आई सामने
यूक्रेन ने सोमवार को ब्लैक सी में स्नेक आइलैंड के ऊपर फिर से अपना झंडा फहराया। यूक्रेन के दक्षिणी सैन्य कमान के प्रवक्ता नतालिया हुमेनियुक ने बताया, "सैन्य अभियान समाप्त हो गया है...और स्नेक आइलैंड फिर से यूक्रेन के अधिकार में...आ गया है।" यूक्रेन का दावा है कि उसने आर्टिलरी और मिसाइल हमलों के बाद रूसी सेना को खदेड़ दिया।