यूक्रेन ने मेटर्निटी अस्पताल पर रूसी सैनिकों के हमले का वीडियो किया शेयर
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने बुधवार को मारियोपोल शहर में मेटर्निटी अस्पताल पर रूसी सैनिकों के हमले का वीडियो शेयर किया और लिखा, "बच्चे और लोग मलबे के नीचे दबे हैं।" उन्होंने कहा, "अत्याचार! दुनिया कब तक आतंक की अनदेखी कर इसकी भागीदार बनी रहेगी? हत्या रोकिए!" गौरतलब है, रूस के यूक्रेन पर हमले का आज 14वां दिन है।