यूक्रेन ने रूस के साथ युद्ध में मांगी पीएम मोदी की मदद, 'महाभारत' का दिया हवाला
रूस के साथ युद्ध के बीच भारत में यूक्रेन के राजदूत इगोर पोलिखा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की से 'तुरंत संपर्क' करने का आग्रह किया है। उन्होंने महाभारत में युद्ध का हवाला दिया और कहा, "भारत का...रूस से खास रिश्ता है और...वह हालात नियंत्रित करने में...अधिक सक्रिय भूमिका...निभा सकता है।"