यूक्रेन ने रूस के ₹2,700 करोड़ के खुफिया विमान को मार गिराने का किया दावा
यूक्रेन ने रूस के ₹2,700 करोड़ से अधिक मूल्य के खुफिया विमान को मार गिराने का दावा किया है। यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय ने बताया है, "एक बार फिर! यूक्रेनी वायु सेना ने दुश्मन के एक और ए-50 विमान को मार गिराया...यूक्रेनी योद्धाओं का शानदार प्रदर्शन!" यूक्रेन ने 14 जनवरी को भी ए-50 विमान को मार गिराने का दावा किया था।