यूक्रेन ने शेयर किया रूसी काफिले पर ड्रोन हमले का वीडियो, कहा- दुश्मनों, डरो!
यूक्रेन की वायु सेना ने तुर्की निर्मित बैरॉकटार टीबी2 ड्रोन्स का इस्तेमाल कर एक दर्जन से अधिक वाहनों वाले रूसी काफिले पर ड्रोन से 2 हमले किए और इसकी फुटेज भी सोशल मीडिया पर जारी की गई है। यूक्रेन की सेना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "डरो, दुश्मनों! हमारी ज़मीन पर तुम्हारे लिए कोई शांति नहीं होगी।"