यूक्रेन पर उत्तर कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइल से हुआ था हमला: यूएन की रिपोर्ट
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के सैंक्शन्स मॉनिटर ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि जनवरी में यूक्रेन के खारकीव में गिरी मिसाइल का मलबा उत्तर कोरियाई ह्वासंग-11 सीरीज़ की बैलिस्टिक मिसाइल का था। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह उत्तर कोरिया पर लगे हथियार प्रतिबंध का उल्लंघन है। इस मिसाइल का परीक्षण पहली बार 2019 में हुआ था।