यूक्रेन में 21-वर्षीय भारतीय छात्र की मौत की जांच करेगा रूस: रूसी राजदूत
भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने बुधवार को कहा कि रूस 21-वर्षीय भारतीय मेडिकल छात्र की यूक्रेनी शहर खारकीव में हुई मौत की जांच करेगा। अलीपोव ने नवीन शेखरप्पा की मौत पर 'गहरा शोक' जताया और छात्र के परिवार और देश के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा, "रूस...भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ करेगा।"