यूक्रेन में 51-वर्षीय अमेरिकी पत्रकार की रूसी सेना ने गोली मारकर की हत्या: यूक्रेनी पुलिस
यूक्रेनी पुलिस के अनुसार, रूसी सेना ने अमेरिकी अखबार 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य पत्रकार को घायल कर दिया। मृतक पत्रकार की पहचान 51 वर्षीय ब्रेंट रेनॉ के रूप में हुई है। अखबार ने ब्रेंट की मौत की पुष्टि की है और कहा कि वह उनके असाइनमेंट पर नहीं थे।