यूक्रेन में 6.17 लाख रूसी सैनिक हैं, रोज़ सेना में 1,500 पुरुष किए जा रहे भर्ती: पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन को लेकर रूस के लक्ष्यों को हासिल होने तक शांति कायम नहीं होगी। पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में 'नाज़ीवाद की समाप्ति' और 'असैन्यीकरण' करना रूस का लक्ष्य है। बकौल पुतिन, यूक्रेन में 6.17 लाख रूसी सैनिक हैं और हर दिन 1,500 पुरुष रूसी सेना में भर्ती किए जा रहे हैं।